संवेदनशील स्थान
हापुड़ अड्डा, प्रह्लाद नगर, गोलाकुआं, भूमिया पुल, लिसाड़ी गांव, समर गार्डन, जाकिर कालोनी, एल ब्लॉक तिराहा शास्त्रीनगर, देहलीगेट, घंटाघर, कोतवाली, तीरगरान, इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट, घंटाघर, मछेरान, सदर बाजार, लालकुर्ती, ब्रह्मपुरी, रिठानी, गोलाबढ़, देहात में खरखौदा, बिजौली, परीक्षितगढ़, मवाना, अब्दुल्लापुर, सरधना संवेदनशील स्थान माने गए हैं।
आज रात 12 बजे तक भारी वाहनों पर रोक
आज सोमवार को होलिका दहन होने के कारण रात 12 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों की शहर क्षेत्र में रोक रहेगी। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है। लेकिन होली दहन को लेकर रात्रि 12 बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी।
चला धरपकड़ अभियान, 302 लोग हिरासत में
होली पर अलर्ट और कानून व्यवस्था को लेकर छह मार्च से आठ मार्च की रात तक जिले में 302 बवालियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर, अवैध शराब बेचने वाले, हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। एसपी सिटी ने बताया कि तीन दिन के अभियान में 29 तमंचे और तीन पिस्टल भी बरामद की गईं हैं। वहीं, लिसाड़ी गेट पुलिस ने रविवार को छह हिस्ट्रीशीटरों ईमान, इमरान, साजिद, शादाब, सुहेल शहजाद को गिरफ्तार कर उनसे छह तमंचे और 14 कारतूस जब्त किए। सीओ कोतवाली ने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/