फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी युगल को मिल रही जान से मारने की धमकी, पुलिस अफसरों से लगाई सुरक्षा की गुहार

Sat, 17 Jul 2021 02:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रेमी युगल को जान से मारने की धमकी मिल रही है। प्रेमी युगल ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
प्रेमी युगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में परिवार के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह रचाने वाले युगल को जान से मारने की धमकी मिल रही है। प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं सरधना पुलिस को मामले में निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


कस्बा सरधना निवासी युवती का पिछले काफी समय से मजफ्फरनगर के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने भरोसा कर अपने परिवार को इस रिश्ते की जानकारी दी और शादी करने का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि परिजनों ने शादी कराने से इनकार कर दिया और उस पर बंदिशे डाल दीं। पिछले दिनों युवती किसी तरह घर से निकल गई और प्रेमी को घटना के बारे में बताया।

दावा है कि दोनों ने 12 जुलाई को वैदिक जनकल्याण समिति गाजियाबाद के सहयोग से प्रेम विवाह किया और फिर उसी दिन गाजियाबाद में मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया। पुलिस ऑफिस पहुंची युवती ने बताया कि शादी के बाद उसके परिवार के साथ ही युवक के सरधना में रह रहे रिश्तेदार भी धमकी दे रहे हैं। दोनों ने शादी से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए। अफसरों ने सरधना पुलिस को मामले का निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रेमी युगल को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें