फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई कर लौट रहे सिपाही की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरूरपुर/मेरठ। जिस घर में गंगा स्नान के बाद शहनाई बजनी थी, वहां अचानक कोहराम मच गया। चौ. चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर सोमवार शाम सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस में सिपाही प्रशांत कुमार (23) की मौत हो गई। शामली निवासी प्रशांत की शादी तय होने के बाद अंगूठी रस्म हुई थी। सोमवार शाम घर से दिल्ली जाते समय हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि सिपाही के साथ घायल हुए युवक ने बताया कि भैंसा बुग्गी से उसकी बुलेट टकरा गई थी।
एसओ रोहटा धनवीर सिंह के अनुसार, फुगाना थाना क्षेत्र के लाख गांव निवासी प्रशांत कुमार पुत्र धनोत्तर सिंह 2018 में दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। प्रशांत के पिता दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं। प्रशांत का परिवार शामली शिव हरि कॉलोनी में रहता है। सोमवार को प्रशांत की अंगूठी पहनाने की रस्म का कार्यक्रम था। देर शाम प्रशांत अपनी बुलेट से अपने दोस्त लाख निवासी नितिन के साथ ड्यूटी के लिए दिल्ली लौट रहे थे। गंग नहर पटरी पर डूंगर गांव के पास बुग्गी से बाइक टकरा गई। पुलिस का कहना है बुलेट चलाते समय सिपाही ने हेलमेट पहना था, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ का कहना है कि लोगों के अनुसार, भैंसा बुग्गी से टक्कर लगने पर हादसा हुआ है। भैंसा बुग्गी का सुराग नहीं लगा है। ऐसे में किसी अज्ञात वाहन से भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से फफक पड़े पिता
एसओ रोहटा का कहना है प्रशांत परिवार का इकलौता बेटा था। दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के बाद परिवार में शादी के लिए तैयारी चल रही थी। अचानक प्रशांत की मौत हो गई। प्रशांत की मौत के बाद पिता फफक पड़े। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सीओ सरधना पंकज सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें