फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शिकायत करने पहुंची महिलाओं को पूरी रात थाने में बैठाया, सीओ ने छुड़वाया

Tue, 24 Nov 2020 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- एसएसपी से शिकायत के बाद सीओ ने थाने पहुंचकर छुड़वाया
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र आमिर गार्डन निवासी दो महिलाएं मारपीट की शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें पूरी रात ही थाने में बैठा लिया। पूरी रात थाने में बैठी महिलाओं के परिवार वाले दिन निकलने पर एसएसपी आवास पहुंचे। जिसके बाद थाने पहुंचे सीओ कोतवाली ने दोनों महिलाओं को थाने से छुड़वाया।

विज्ञापन


रविवार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र आमिर गार्डन निवासी रुबीना पत्नी सरफराज ने बताया कि रात्रि उसके मकान के सामने जेबकतरा शबाब आकर खड़ा हो गया था। जब महिला रुबीना ने शबाब को अपने मकान के सामने खड़ा होने से मना किया तो, उसकी पत्नी आसमा ने रुबीना के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

विज्ञापन

इस दौरान रुबीना की ननंद समा भी आ गई और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। शोर शराबा सुनकर शबाब पहुंचा और रूबीना व शमा के साथ मारपीट करने लगा। दोनों महिलाओं ने लिसाड़ी गेट थाने में शिकायत की।

आरोप है कि शबाब का नाम सुनकर पुलिस ने उसके खिलाफ तहरीर न लेकर शिकायत करने आई दोनों महिलाओं को ही पूरी थाने में बैठा लिया। जानकारी होने पर सीओ कोतवाली ने लिसाड़ी गेट थाना पहुंचे और दोनों महिलाओं को थाने से छुड़वाया।

वहीं रुबीना के पति सरफराज ने बताया कि शबाब जेबकतरा है, और उसकी पुलिस में अच्छी पकड़ है। इस कारण पुलिस कर्मियों ने शबाब के खिलाफ तहरीर न लेकर उल्टा रुबीना और समा को ही थाने में बैठा लिया था। सरफराज ने सोमवार को मामले की शिकायत एसएसपी ओर महिला आयोग से करने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें