फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेला स्थल पर दिवाली तक बनकर तैयार होगी पुलिस लाइन

Sat, 04 Nov 2023 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों तेज हो गई हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को भी एसडीएम अंकित कुमार वर्मा और एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने दिवाली से पहले पुलिस लाइन तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने विभिन्न सेक्टरों में बनने वाले अस्थाई रास्तों के निर्माण की स्थिति देखी। वहीं गंगा तट पर लगने वाली बैरिकेडिंग, चेजिंग रूम तैयार करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि 14 नवंबर तक मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए अस्थाई रास्ते, मोबाइल शौचालय, पानी के टैंकर, मेले का द्वार, संकेतक बोर्ड की व्यवस्था कराई जानी है। वहीं एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि मेले में दिवाली तक पुलिस लाइन का पूरा निर्माण करा दें, साथ ही सबसे पहले कंट्रोल रूम स्थापित करें। जिससे मेले की निगरानी की जा सके। उन्होंने मेले में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया, उन्होंने कहा कि सभी सेक्टरों के द्वार और निकास गेट पर कैमरे अवश्य लगवाएं। जिससे सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा कैमरे के माध्यम से भी की जा सके। वहीं गंगा मेले में बनने वाली पार्किंग स्थलों का जायजा लिया, उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पार्किंग स्थल तैयार होने हैं, वहां के सभी खेत जल्द खाली कराएं। उन्होंने आबकारी टीम का चेकिंग स्थल भी देखा। एएसपी ने कहा कि दिवाली तक पुलिस से संबंधित अधिकांश व्यवस्था पूरी कर ली जाएंगी। इस मौके पर सीओ आशुतोष शिवम, इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह समेत जिला पंचायत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें