डेंगू के पांच मरीज़ मिले
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले में डेंगू फैलता जा रहा है। शनिवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले।
ये मरीज़ अब्दुल्लापुर, ब्रह्मपुरी, जयभीमनगर और साबुन गोदाम, कंकरखेडा आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इस साल अब तक डेंगू के 1017 मरीज़ मिल चुके हैं। देहात क्षेत्र से डेंगू से मरीजों की मौत की भी सूचनाएं आ रही हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं की स्थिति नियंत्रण में है।