एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और महिला थाने की पुलिस ने चलाया अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने शहर के होटलों और मसाज पार्लरों में बुधवार को जांच पड़ताल की। एएचटीयू की टीम ने चेतावनी दी कि अगर नाबालिग से काम कराया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनैतिक गतिविधि मिलने पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान अफरातफरी मच गई।
एसएसपी डा. विपिन ताडा के निर्देश पर एएचटीयू प्रभारी अखिलेश गौड़ के साथ टीम मंगलपांडे नगर के दो मसाज पार्लर में पहुंचे। इसके बाद बाईपास स्थित होटल और मसाज पार्लर में भी जांच पड़ताल की। टीम ने दावा किया कि यहां कोई गलत गतिविधि प्रथम दृष्टया नहीं पाई गई। अभियान के दौरान साकेत चौराहा तेजगढ़ी चौराहा, भैसाली बस स्टैंड, गांधी आश्रम चौराहा, बच्चा पार्क, लालकुर्ती, बेगमपुल पर महिलाओं बच्चों बुजुर्गों और किन्नरों को भीख न मांगने के लिए भी कहा गया। होटल मालिकों को हिदायत दी गई कि कोई बाल श्रमिक को कार्य पर न लगाए। पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।