मेरठ में पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखे पकड़े हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। दुकानदार गुपचुप तरीके से बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे हैं। वहीं, मंगलवार की शाम में देहलीगेट पुलिस ने कोटा बाजार में 50 वर्षीय सुनील अरोड़ा की दुकान में छापा मारकर पटाखों का जखीरा पकड़ा। बताया गया कि पुलिस ने करीब एक लाख रुपये के पटाखे पकड़े हैं।
वहीं, पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई। वैली बाजार चौकी इंचार्ज निकलेश रसतौगी की तरफ से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है।