उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त रुख अख्तियार कर रही है। पिछले 48 घंटों में ही पुलिस ने 132 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा-188 के तहत 33 मुकदमे पंजीकृत कर लिए हैं।
विज्ञापन
वहीं, बेवजह घरों से निकलकर सड़कों पर घूमने वाले लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई है। शुरुआती 48 घंटे की अवधि में ही पुलिस द्वारा बेवजह घूम रहे लोगों के 1411 वाहनों का चालान कर उनसे 3.25 लाख 900 रुपये बतौर वसूले गए।