दौराला - सारजेन डीजे के निकलने के दौरान उसके पीछे चलती कांवड़ियों की भीड़। स्रोत : संवाद
- दादरी से चला डीजे सकौती में रोका, भजनों पर थिरकते रहे कांवड़िये, संचालक ने रविवार को रवाना होने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। डाक कांवड़ में बड़े डीजे की प्रतिस्पर्धा और हाईवे पर जाम रोकने के लिए मेरठ पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। हरिद्वार जाने वाले डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ हाईवे पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। इसी को देखते हुए पुलिस बड़े डीजे को रास्ते में रुकने नहीं दे रही है।
शनिवार को सारजन डीजे दादरी से मेरठ की ओर रवाना हुआ। डीजे पर भजनों की धुन बजती रही और पीछे चल रहे कांवड़िये थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे। पुलिस ने डीजे को रास्ते में रुकने नहीं दिया। हालांकि, दादरी से चलने के बाद डीजे को सकौती में रोक दिया गया। इससे डीजे के पीछे चल रहे कांवड़ियों और वाहनों की भीड़ जुटने लगी।
पुलिस की कोशिश रही कि डीजे एक स्थान पर ज्यादा देर न रुके, ताकि कांवड़ियों की भीड़ और वाहनों के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति न बने। इसके बावजूद कुछ देर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को आगे बढ़ाया और यातायात सुचारु कराया। डीजे संचालक ने बताया कि अब रविवार को डीजे को आगे रवाना किया जाएगा। पुलिस बड़े डीजे की आवाजाही पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का प्रयास है कि डाक कांवड़ के दौरान डीजे के कारण कांवड़िये एक स्थान पर जमा न हों और हाईवे पर आम यातायात भी प्रभावित न हो।
दौराला - सारजेन डीजे के निकलने के दौरान उसके पीछे चलती कांवड़ियों की भीड़। स्रोत : संवाद
दौराला - सारजेन डीजे के निकलने के दौरान उसके पीछे चलती कांवड़ियों की भीड़। स्रोत : संवाद