प्रयागराज में चल रही यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, शामली, हापुड़, बुलंंदशहर के खिलाड़ी भी छाये
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रयागराज में चल रही 9वीं यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ, बुलंदशहर, शामली और हापुड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को मेरठ के रामानंद ने ऊंची कूद में स्वर्ण और दिव्यांशु ने कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता सचिव अनु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 62 जिलों के 502 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने 22 स्पर्धा में प्रतिभाग किया। ऊंची कूद में रामानंद सिंह ने दो मीटर की ऊंची कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता। दिव्यांशु यादव ने 1.90 मीटर की ऊंचाई के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले एथलीट 1 से 3 सितंबर तक लुधियाना पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणाम
बालक ऊंची कूद : 1. रामानंद सिंह, मेरठ 2.00 मी.
2. सिद्धार्थ राजा, इलाहाबाद 1.90 मी.
3. दिव्यांशु यादव, मेरठ 1.90 मी.
बालिका डिस्कस थ्रो : 1. कीर्ति चौधरी, बुलंदशहर 42.61 मी.
2. डिंपी सैनी, शामली 41.20 मीटर
3. रागिनी वर्मा, अलीगढ़ 32.63 मी
बालिका लंबी कूद : 1. रानी कुशवाह, इलाहाबाद 5.52 मी.
2. ख़ुशी पटेल, वाराणसी 5.51 मी.
3. ख़ुशी, बुलंदशहर 5.43 मी.
बालक 100 मीटर दौड़ : 1. वर्धन दीक्षित, फर्रुखाबाद 10.98 सेकंड
2. देव कुमार, हापुड़ 11.00 सेकंड
3. शिवांकर कश्यप, अलीगढ़ 11.02 सेकंड
बालिका 100 मीटर दौड़ : 1. शमा बानो, अयोध्या 12.94 सेकंड
2. आशिका, अयोध्या 12.97
3. माही शर्मा, हापुड़ 13.04