असामाजिक तत्वों ने बुधवार रात्रि को अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया। जानकारी के अनुसार बड़गांव के शिमलाना गांव में शिव मंदिर में गुरुवार सुबह पूजा के लिए गए कुछ लोगों ने मंदिर के सामने लगी अंबेडकर की मूर्ति को खंडित देखकर हंगामा कर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
यहां हंगामा बढ़ता देख ग्राम प्रधान ने लोगों को तुरंत दूसरी मूर्ति लगवाने का आश्वसन देते हुए मामला शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान हंगामे की सूचना पर एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के शिमलाना पहुंचते ही लोगों ने फिर हंगामा करना शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस व पीएसी को गांव में तैनात किया गया। यहां भीड़ को शांत करते हुए एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने दूसरी मूर्ति मंगवाने के लिए लोगों को भेजा।
हालांकि मूर्ति को किसने क्षतिग्रस्त किया इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार जब तक दूसरी मूर्ति नहीं लग जाती तब तक पुलिस और पीएसी गांव में ही तैनात हैं।।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/