फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: गडकरी और राणा भाजपा रैली को करेंगे संबोधित, सीएम का दौरा टला

Thu, 21 Feb 2019 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआईसी के मैदान में गुरुवार यानि आज होने वाली भाजपा की रैली में मुख्यमंत्री के स्थान पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मौर्य और गन्ना मंत्री सुरेश राणा रैली को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर भाजपा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बारिश को देखते वाटरप्रुफ पंडाल बनाया गया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पानीपत-खटीमा राजमार्ग का शिलान्यास करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में नहीं आ पाएंगे। उनके स्थान पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में आ सकते हैं। जिला प्रशासन को शाम तक जो कार्यक्रम मिला है, उसके मुताबिक नितिन गडकरी और प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा का कार्यक्रम ही शामिल है। 

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान का कहना है कि नितिन गडकरी के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि रैली की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। बारिश को देखते हुए वाटर प्रुफ पंडाल बनाया गया है।

पंडाल में बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं ने भी रैली स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। देर रात तक समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई थी। 
विज्ञापन

अमर जवान ज्योति का शिलान्यास भी होगा
जीआईसी के मैदान में 131 फीट के तिरंगे झंडे के साथ अमर जवान ज्योति भी स्थापित की जा रही है। इसका शिलान्यास भी नितिन गडकरी ही करेंगे। अमर जवान ज्योति को स्थापित करने का काम एमडीए करेगा। सांसद डॉ संजीव बालियान ने बताया कि शहीद स्मारक में जिले के अमर शहीदों के नाम दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें