फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव कंकाल की शनाख्त में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव कंकाल की शनाख्त में जुटी पुलिस
विज्ञापन

लावड़। थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर में बिटौड़े में मिले मानव कंकाल की शनाख्त के लिए दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। हालांकि जांच में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

गांव निवासी राधेश्याम के खेत पर रखे बिटौड़े में मंगलवार को एक मानव कंकाल मिला था। पुलिस ने हत्या के बाद शव की पहचान छुपाने के लिए बिटौड़े में जलाने की आशंका जताई थी। मृतक स्त्री है या पुरुष इसको लेकर भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। बुधवार को इंचौली थाना प्रभारी अंकित चौहान दोबारा घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। फिलहाल पुलिस ने आसपास थानों से गुमशुदा लोगों की सूची मांगी है। मानव कंकाल की डीएनए जांच कराने की तैयारी चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें