फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मार्च को होगी आवासीय और व्यवसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी

Thu, 11 Mar 2021 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने बाद एमडीए एक बार फिर ई-नीलामी प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है। इसके तहत 1494 करोड़ की 296 व्यावसायिक संपत्तियों और दस करोड़ रुपये की 34 आवासीय श्रेणी की संपत्तियों की बिक्री की जाएगी।

विज्ञापन


ई-नीलामी के लिए एमडीए ने वेबसाइट पर पूरी जानकारी अपलोड कर दी है। व्यावसायिक बोली लगाने की अंतिम तिथि 20 मार्च शाम पांच बजे तक है। व्यावसायिक बोली लगाने वाले आवेदक 25 मार्च को ई-नीलामी में शामिल हो सकेंगे।

ई-नीलामी में गंगानगर फेज 1, 2, 3, गंगानगर एक्सटेंशन, रक्षापुरम फेज 1, 2, श्रद्वापुरी फेज1, 2, सैनिक विहार, डिफेंस एन्कलेव, पांडव नगर, विकास विहार, स्पोर्टस गुड्स कॉम्पलेक्स, शताब्दी नगर और लोहिया नगर योजना में स्थित व्यावसायिक, व्यावसायिक सह आवासीय, हेल्थ सेंटर, ग्रुप हाउसिंग, शिक्षण संस्था भूखंड, बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि के लिए संपत्तियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें