फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संरक्षित पशु के कटान की तैयारी कर रहे बदमाशों से पुलिस मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 हजार का इनामी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। थाना सरधना पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संरक्षित पशु के कटान की तैयारी कर रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी साबिर निवासी हापुड़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक संरक्षित पशु, तमंचा, कारतूस, गौकशी के औजार और घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी पिकअप वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश भी शामिल है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार रात थाना सरधना पुलिस और स्वाट टीम देहात क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दौराला पुल से अटेरना की ओर नहर किनारे बांस की कोठी के पास कुछ लोग एक संरक्षित पशु को बांधकर कटान की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी की। इस दौरान खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में साबिर निवासी मजीदपुरा, थाना कोतवाली नगर हापुड़ के पैर में गोली लग गई। वहीं उसके दो साथी आरिफ निवासी रफीकनगर हापुड़ और रिहान निवासी खिर्वा जलालपुर, थाना सरधना को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल साबिर को उपचार के लिए सीएचसी सरधना भेजा गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस,संरक्षित पशु, वध करने के औजार और छोटा हाथी पिकअप वाहन बरामद किया। मामले में थाना सरधना पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरिफ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तीनों आरोपियों पर पूर्व में भी गौवध, पशु क्रूरता और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें