फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अपहृत बच्ची को हमदर्द बनकर ढूंढ रहा था पड़ोसी, पूछताछ हुई तो पुलिस के सामने उगला घिनौना सच

Sat, 08 Jun 2019 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी की नौ साल की बच्ची की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी पड़ोसी शादाब निकला, जिसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह बच्ची को अगवा कर झाड़ियों में ले गया था। दुष्कर्म का प्रयास करने पर बच्ची ने शोर मचा दिया था, जिस पर उसने बच्ची को गला घोंटकर मार डाला था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चादर और बच्ची की चप्पल भी बरामद कर ली। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कॉलोनी निवासी बच्ची मंगलवार रात 9 बजे घर के पास ही दुकान पर गई थी। बच्ची को पड़ोसी शादाब घर से करीब 500 मीटर दूर ले गया था। बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर उसने बच्ची की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था। 

 

बाइक की टंकी पर ले गया था शव
हत्या की वारदात के करीब 30 मिनट बाद शादाब फिर से बाइक लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। बच्चे के शव को चादर में लपेटकर गठरी बना ली थी। शव को बाइक की टंकी पर रखकर ले गया था। बाद में माधवपुरम में नाले में फेंककर आ गया। 

एसएसपी बच्ची के घर पर पहुंचे 
शुक्रवार सुबह एसएसपी नितिन तिवारी कॉलोनी में बच्ची के घर पहुंचे। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बच्ची की हत्या करने में सिर्फ शादाब था। पुलिस ने शादाब के रिश्तेदार को क्लीनचिट देकर थाने से छोड़ दिया। 

हत्या में तिहाड़ जा चुका शादाब
बच्ची का शव मिलने पर लोगों ने आरोपी शादाब के घर पर हमला बोल दिया। शादाब दिल्ली में हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका था। तिहाड़ जेल दिल्ली में चार साल रहा था। लोगों को अंदेशा था कि हत्या शादाब और उसके रिश्तेदार ने की है। 
विज्ञापन

हमदर्द बनकर साथ घूमा 
बच्ची अक्सर शादाब के घर पर चली जाती थी। रात में बच्ची के लापता होने के चलते परिजन बेचैन हो गए थे। वे मंगलवार रात भर बच्ची को तलाशते रहे। इस दौरान हमदर्द बनकर आरोपी शादाब भी बच्ची के परिजनों के साथ घूमता रहा था। 

बुधवार को परिजनों ने शादाब समेत कई लोगों पर अनहोनी का अंदेशा जताया। लेकिन पुलिस की नींद नहीं टूटी थी।  गुरूवार को शव माधवपुरम में मिला, तब जाकर पुलिस ने शादाब व उसके रिश्तेदार आशू को पकड़ा। पूछताछ में शादाब ने वारदात करना कबूला लिया।

जल्द करेंगे खुलासा
बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी तक पुलिस पहुंच गई है। शनिवार को पुलिस प्रेसवार्ता कर वारदात का खुलासा कर सकती है। कुछ जांच अभी चल रही हैं। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें