मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कृषि यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी बिल्डर अनिल बालियान, मुनेंद्र बाना और आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया है कि यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर आरती भटेले की बिल्डर से दोस्ती थी। आरती राजवीर की हत्या कराकर वेटरनरी की डीन बनना चाहती थी।