फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने धनपुर, तोफापुर गांव से युवकों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
.एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे बीएसएफ जवान के परिजन।
विज्ञापन
नैन सिंह हत्याकांड में पुलिस ने धनपुर और तोफापुर गांव के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस नैन सिंह के किसी रिश्तेदार की तलाश में है। दूसरी ओर मंगलवार सुबह परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

धनपुर निवासी बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या को चार दिन बीत चुके हैं। पुलिस की जांच जारी है। सोमवार रात में पुलिस ने धनपुर और तोफापुर गांव से कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि नैन सिंह का कोई रिश्तेदार है जिसके संपर्क में हिरासत में लिए युवक थे। रिश्तेदार अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। आशंका है कि रिश्तेदार से कुछ अहम जानकारी पुलिस को मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को नैन सिंह के पिता गरीब सिंह, छोटे भाई प्रदीप, जोनी अन्य ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सवाल उठाया कि जब हत्या में नामजद चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है तो पुलिस उन्हें जेल क्यों नहीं भेज रही है। अधिकारियों ने समझाया कि अभी घटना की जांच चल रही है। जिसके चलते पूछताछ के लिए उन्हें रोका हुआ है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि पुलिस की तीन टीम गहन जांच पड़ताल में लगी है, कुछ संदिग्ध पकड़े है और कुछ की तलाश है, जल्द पुलिस वारदात का खुलासा करेंगी।


ये है मामला
धनपुर गांव में 27 मार्च की रात दो बजे घर के अंदर बीएसएफ के सिपाही नैन सिंह के सिर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय केवल बराबर वाले कमरे में छोटे भाई की पत्नी प्रियंका बच्चों के साथ सो रही थी। वहीं, घर के लोग अपने-अपने कामों से बाहर थे। पिता गरीब सिंह ने पड़ोसी महेश और उसके तीन बेटे प्रेम, नीशू और शिवम के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया हुआ है। वहीं, पुलिस को कई अहम जानकारी के आधार पर घटना में कुछ संदिग्ध देख रही है। इसी के चलते पुलिस चार दिनों से घटना की जांच में लगी है। पुलिस ने दो साल से पति से अलग रह रही नैन सिंह की पत्नी कोमल, छोटे भाई की पत्नी प्रियंका, पिता और छोटे भाई से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें