फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : दुकान पर आकर दुकानदार को उठा ले गई पुलिस, सराफा व्यापारी की गिरफ्तारी पर मेरठ में हंगामा

Sat, 24 May 2025 02:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भगत सिंह मार्केट से रोहटा पुलिस ने सराफ व्यापारी हाजी रहीमुद्दीन को चोरी का माल खरीदने-बेचने के आरोप में उठाया। व्यापारियों ने गिरफ्तारी को गलत बताते हुए एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
व्यापारियों का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शनिवार को हापुड़ अड्डा स्थित भगत सिंह मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया जब रोहटा पुलिस ने सराफ व्यापारी हाजी रहीमुद्दीन को उनकी दुकान से जबरन उठाकर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


रहीमुद्दीन, जो शास्त्री नगर (नौचंदी थाना क्षेत्र) के निवासी हैं, पर उन पर चोरी का माल खरीदने और बेचने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, स्थानीय व्यापारियों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि बिना कोई नोटिस या ठोस सबूत के, एक सम्मानित व्यापारी को दुकान से उठाना निंदनीय है।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: उमस से बेहाल शहर, सूरज की तपिश ने पसीने से किया तर... तीन दिन बाद फिर बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद व्यापारी एकत्र होकर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के कार्यालय पहुंचे। व्यापारी नेता जीतू नागपाल ने उच्चाधिकारियों से फोन पर संपर्क किया और घटना की पूरी जानकारी दी। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि रहीमुद्दीन को जल्द नहीं छोड़ा गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामला जांच के अधीन है। जांच के बाद ही कोई अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें