फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का अनूठा कारनामा, नो हेलमेट पर काट दिया कार चालक का चालान, ट्वीट कर डीजीपी से की शिकायत

Tue, 24 Sep 2019 10:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस ने बिना हेलमेट के कार चालक का चालान काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत जिले में सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने चालान काटने की जल्दबाजी में अनूठा कारनामा कर दिखाया। सिंडिकेट बैंक पिलाना के पास पुलिस ने कार चालक का हेलमेट न पहनने पर चालान काट दिया। कार चालक ने ट्वीट कर एसपी और डीजीपी से शिकायत की। एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


चांदीनगर थाना क्षेत्र के सांकल पुट्ठी गांव निवासी प्रशांत पुत्र संजीव मंगलवार को कार में सवार होकर किसी कार्य से सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में आया था। सिंडिकेट बैंक पिलाना के पास सिंघावली अहीर थाना पुलिस वाहनों के चालान काट रही थी। पुलिस ने कार को रोक लिया और कागजात दिखाने को कहा। उन्होंने कार के सभी कागजात दिखा दिए। 

यह भी पढ़ें: चालान कटा तो जेई ने कटवा दी चौकी और थाने की बिजली, अफसरों में मचा हड़कंप, और फिर...
विज्ञापन


आरोप है कि जब पुलिस को चालान काटने के लिए कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने नया कारनामा कर दिखाया। पुलिस ने कार चालक प्रशांत का हेलमेट नहीं पहनने पर चालान काट दिया। कार नंबर (यूपी 17 के 1263) को बाइक का दर्शा दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने उनकी कार की आरसी अपने पास रख ली। जब उन्होंने हेलमेट का चालान काटने की वजह पूछी तो उन्हें धमकाया गया। 

यह भी पढ़ें: बुरे फंसे सपा विधायक नाहिद हसन, अब गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, ये है पूरा मामला

प्रशांत ने सीएम, पीएमओ, गृह मंत्री और अन्य अधिकारियों को टैग करते हुए बागपत पुलिस को ट्वीट करते हुए शिकायत की। शिकायत करने के बाद पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। लखनऊ तक शिकायत पहुंच गई है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें