फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस की होटल में की चेकिंग

विज्ञापन
हस्तिनापुर में होटल की जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। बहसूमा और हस्तिनापुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम बुधवार को रूटीन चेकिंग के दौरान कस्बे के गणेशपुर मार्ग पर स्थित होटल में पहुंची। पुलिस टीम को देखकर होटल संचालकों और वहां ठहरे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

पुलिस ने होटल में गहन जांच की। वहां ठहरे लोगों की पहचान संबंधी दस्तावेज की जांच की गई और होटल के रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों का मिलान किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह नियमों का सख्ती से पालन करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। हस्तिनापुर थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और इसका उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें