फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरोपी के पक्ष में आए युवकों को पुलिस ने दौड़ाया, छह को हिरासत में लेकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। निजी यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने के मामले में सोमवार को छात्र नेता व युवक कुलपति को ज्ञापन देने के लिए इकट्ठा हुए। भीड़ बढ़ते देख पुलिस ने उन्हें दौड़ा दिया। सभी भाग खड़े हुए। एक युवक का पुलिस ने जेल चुंगी तक पीछा किया। पुलिस ने मौके से छह छात्रों को हिरासत में ले लिया। शाम को उनके खिलाफ धारा 170 में कार्रवाई कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व गंगानगर की एक निजी यूनिवर्सिटी के मैदान में कुछ छात्रों ने सामूहिक नमाज अदा की। खालिद नाम के छात्र ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। हिंदू संगठनों ने इसका विरोध जताया था। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी छात्र खालिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। रविवार को खालिद के पक्ष में छात्र नेता शान मोहम्मद, हैविन खान व कुछ युवकों ने यूनिवर्सिटी के कुलपति के नाम ज्ञापन देने की बात कही थी। मामले को देखते हुए गंगानगर, इंचौली, भावनपुर थाना पुलिस यूनिवर्सिटी के बाहर तैनात कर दी गईं। यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 4 पर छात्र व युवक इकट्ठा होना शुरू हुए। भीड़ बढ़ते देख पुलिस ने उन्हें दौड़ा दिए। इससे सभी मौके से फरार होने लगे। सूत्रों के अनुसार शान मोहम्मद बाइक लेकर जेल चुंगी रोड की ओर फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया। वह हाथ नहीं आया। वहीं, मौके से पुलिस ने हैविन खान समेत छह छात्रों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि हैविन खान को बाहर से छोड़ दिया। गंगानगर इंस्पेक्टर अनूप सिंह के मुताबिक मौके से यूनिवर्सिटी के छह छात्रों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के मुताबिक छात्र किसको ज्ञापन देने वाले थे, इसकी जानकारी नहीं हैं। मौके से छह छात्रों को हिरासत में लिया गया था, धारा 170 के तहत की कार्रवाई की बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

ये छह छात्र हिरासत में लिए गए
जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा यूनिवर्सिटी के गेट नंबर चार के बाहर से हिरासत में लिए गए छात्र भावनपुर के पचपेड़ा निवासी जिशान पुत्र आसिफ, किठौर के जड़ौदा निवासी सुजा पुत्र अतउल रहमान, खरखौदा के बढ़ौली गांव निवसी सुऐब पुत्र फहीमुद्दीन, फलावदा निवासी सेहरान पुत्र इमरान, देहलीगेट पटेलनगर निवासी नौमान कुरैशी पुत्र इमरान, परीक्षितगढ़ के खजूरी निवासी आरिस पुत्र मलिक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। हैविन खान का कहना है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए मुझे उन्हें हिरासत में लिया था, कुछ देर बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें