फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अपराध संक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने स्मैक तस्कर पकड़ा
विज्ञापन

मेरठ। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि ब्रह्मपुरी जाटव गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने सड़क किनारे खेड़े एक युवक को चेकिंग के लिए रोक लिया। पुलिस को युवक के पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट निवासी दानिश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
-
यौन शोषण के आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक युवती ने लिसाड़ी गेट निवासी आरोपी फरदीन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अपने घर पर किसी काम के सिलसिले में आया हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। सीओ का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डेयरी पर दूध लेने गए युवक पर किया हमला
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के घोसी मोहल्ला निवासी डेनिस चंदेल ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भतीजे से एसी सर्विस सेंटर का मालिक अनीस गाली-गलौज कर रहा था। इस दौरान समझौता कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि शाम के समय डेनिस अग्रवाल डेयरी पर दूध लेने पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद अनीस और उसके साथ आए 20 अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया था। हमले में चोट लगने से पीड़ित घायल हो गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें