फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद, लाठी-सरियों से परिवार पर हमला, तीन लोग गंभीर घायल

Wed, 13 May 2026 09:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों, सरियों और ईंटों से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि चार युवकों ने लाठी-डंडों, सरियों और ईंटों से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बाइक हटाने को कहा तो भड़क गए आरोपी
घाट गांव निवासी दलवीर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा आकाश, सागर और बड़ा भाई महावीर रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही देवेंद्र, विनोद, कार्तिक और अनिल ने रास्ते में बाइक खड़ी कर रखी थी। जब उनसे बाइक हटाने के लिए कहा गया तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे।

लाठी-डंडों और सरियों से किया हमला
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, सरिया और ईंटों से हमला कर दिया। हमले में आकाश, सागर और महावीर गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में दबिश
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर परतापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें