जानीखुर्द। पुलिस ने शनिवार रात गांव शेखपुरी के जंगल से एक ठेकेदार से लूटी गई बाइक समेत एक बदमाश को गिरफ्तार में लिया है। पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया है।
मीरापुर मुजफ्फरनगर निवासी फुरकान सिविल ठेकेदार है। दो माह पूर्व फुरकान गांव घाट से बाइक पर सवार होकर गांव शेखपुरी जा रहा था। इस दौरान शेखपुरी के जंगल में तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर फुरकान से एक लाख रुपये तथा एक बाइक लूट ली थी। पुलिस ने इसकी जानकारी पाकर शनिवार शाम बहरामपुर-तिगड़ा मार्ग से फुरकान से लूटी गई बाइक समेत एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम सोनू निवासी बहरामपुर बताया। उसने बाइक गांव कलंजरी निवासी लीलू और सचिन के साथ लूट करने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने सोनू को उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। जानी थाना पुलिस के अनुसार घटना का एक आरोपी सचिन पहले से ही जेल है। अब फरार आरोपी लीलू की तलाश की जा रही है।