फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात पहुंचा दुल्हा: प्रेमिका को छोड़ दूसरी युवती से कर रहा था निकाह, शादी करने की जिद पर अड़ी गर्लफ्रेंड

Mon, 29 Apr 2024 07:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ जिले में रहने वाले एक युवक ने नोएडा में रहने वाली एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। सूचना मिलते ही प्रेमिका मौके पर पहुंच गई। साथ ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दूल्हे को पकड़ लिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका को छोड़कर दूसरी युवती से निकाह रचाने चला युवक हवालात में पहुंच गया। दूल्हा बने युवक की प्रेमिका उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। उधर युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिलखुवा के एक मोहल्ला निवासी युवक सैलून की दुकान करता है। इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात मूल रूप से झारखंड एवं वर्तमान में नोएडा निवासी एवं ब्यूटी पॉर्लर पर काम करने वाली युवती से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और एक साथ जीने-मरने की कसमें खा ली। युवती का कहना है कि वह नोएडा में किराए पर अकेली रहती है, इसी के चलते उसका प्रेमी लगातर कई दिन तक उसके पास रहता था। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी करने का आश्वासन देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। प्रेमिका को बिना बताए रविवार की रात युवक शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती से निकाह करने बरात लेकर पहुंच गया। 

सूचना पाकर रात करीब साढ़े दस बजे प्रेमिका भी मौके पर पहुंच गई और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर आ गई। दूल्हा की प्रेमिका उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। सोमवार दोपहर को युवती ने पिता ने थाने पर तहरीर देकर समाज में बदनामी कराने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि युवती के पिता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें