फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनपद में मतगणना के लिए लगेंगी 98 टेबल

Mon, 29 Apr 2024 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव में मतगणना विधानसभा वार होगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। इनके अलावा एक टेबल पर पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। मतगणना के लिए 392 कार्मिक लगेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में 19 अप्रैल को हुए मतदान में जनपद के मतदाताओं ने प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद कर दिया है। सेंट्रल वेयर हाउस परिसर में चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना विधानसभा वार होगी। एक विधानसभा सीट की मतगणना 14 टेबल पर होगी। एक राउंड में 14 बूथों की मतगणना होगी। जनपद की सात विधानसभा सीटों में से पांच सहारनपुर लोकसभा और दो विधानसभा सीट कैराना लोकसभा सीट में शामिल हैं। इन सभी की मतगणना वेयर हाउस परिसर में होगी।

सहारनपुर लोकसभा सीट की मतगणना 70 टेबल और कैराना लोकसभा सीट में शामिल गंगोह और नकुड विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 28 टेबल लगेंगी। मतगणना के लिए एक टेबल पर एक गणना सुपरवाइजर, एक गणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। सबसे पहले डाक से प्राप्त मतपत्रों की गणना की जाएगी। मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, इलेक्ट्रोनिक डिवाइस, माचिस और शस्त्र आदि लाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

लोकसभा सीटों की मतगणना विधानसभा वार होगी। प्रत्येक विधानसभा सीट की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। एक टेबल पर तीन मतगणना कार्मिक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेगा।
विज्ञापन


- डॉ. अर्चना द्विवेदी, उप निर्वाचन अधिकारी

एक नजर में विधानसभा वार मतगणना राउंड
विधानसभा - मतदेय स्थल -राउंड

बेहट - 397 - 29
नकुड - 386 28

सहारनपुर नगर 454 -33
सहारनपुर देहात 379 28

देवबंद 365 - 27
रामपुर मनिहारान - 331 24

गंगोह - 396 29
नोट: निर्वाचन कार्यालय के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें