फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में पटाखे बना रहे एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। एसपी सिटी की टीम ने रविवार को एक मकान पर छापा मारकर पटाखे बना रहे सरूरपुर निवासी आसिफ को पकड़ लिया। पुलिस कच्चे माल व तैयार पटाखे जब्त कर आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। आरोपी एक महीने से दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखे बना रहा था।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नगलाताशी डिवाइडर रोड पर एक मकान में पटाखे बनाने की सूचना मिल रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मकान पर रविवार सुबह छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी व पटाखे लेकर थाने आ गई। पुलिस मौके से पटाखे बनाने के उपकरण व अधबना सामान भी बरामद किया।
आरोपी की पहचान गांव गोटका थाना सरूरपुर निवासी आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक महीने पूर्व ही मकान किराए पर लिया था। एसपी सिटी का कहना है कि आराेपी का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। मोबाइल व पूछताछ के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें