फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने चोरी के आठ मोबाइल के साथ युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी के पास से बिना नंबर की बाइक बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त करने वाले आरोपी रशीद नगर निवासी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपी से चोरी के मोबाइल के खरीदारों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि मंगलवार को लिसाड़ी गेट पुलिस खत्ता रोड के पास गश्त कर रही थी। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े एक संदिग्ध युवक से पूछताछ की। चेकिंग के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से चोरी के आठ मोबाइल बरामद हुए। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। आरोपी की पहचान नाजिम के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह मोबाइल चोरी कर कम दामों में राहगीरों व दुकानदारों को बेच देता था। आरोपी चोरी के मोबाइल बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस को आरोपी के पास से बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में भी चोरी की प्राथमिकी दर्ज है। सीओ कोतवाली का कहना है कि पुलिस चोरी के मोबाइल खरीदने वालों की भी तलाश में जुट गई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें