फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सठला गांव में पुलिस पर हमला, कांस्टेबल के कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सठला गांव में मंगलवार देर शाम मारपीट के मामले में आरोपियों को पकड़ने गई मवाना थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम पर आरोपियों के परिजनों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उन्होंने एक सिपाही के कपड़े फाड़ दिए। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और रामनगर निवासी भारतवीर की ओर से उधार के पैसे मांगने गए उसके पुत्र पर जानलेवा करने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि मवाना पुलिस और क्राइम ब्रांच मंगलवार की देर शाम गांव सठला में मारपीट के मामले में गुलाब उर्फ यासिर को पकड़ने गई थी। सठला में उसके साथ मौजूद लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उनके साथ हाथापाई करते हुए हमला कर दिया। एक सिपाही के कपड़े फाड़ दिए। वहीं पुलिस के साथ गया एक युवक भी घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसमें एक पुलिसकर्मी को कुछ लोगों ने पकड़ रखा है। वीडियो में जिसको पकड़ रखा है। वह थाने की सरकारी जीप का चालक है।
इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही रामनगर निवासी भारतवीर की ओर से मवाना थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसका पुत्र नितिन मंगलवार शाम 8.30 बजे गांव सठला निवासी अब्दुल कादिर से उधार के पैसे मांगने उसके फार्म पर गया था। पैसे मांगने पर अब्दुल कादिर उसके पुत्र को परीक्षितगढ़ मार्ग पर कैफे के पास लेकर पहुंचा। यहां पहले से मौजूद अब्दुल कादिर के भाई तलहा व साथी गुलाब उर्फ यासिर अन्य लोगों ने नितिन पर लाठी, डंडों, सरियों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इसमें नितिन के गुम चोट आई और बायां पैर टूट गया।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से गुलाब उर्फ यासिर के पास देसी पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से देसी पिस्टल के अलावा दो कारतूस, एक सरिया व एक डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अब्दुल कादिर, तलहा व गुलाब उर्फ यासिर को गिरफ्तार कर चालान करके बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गुलाब उर्फ यासिर पर दिल्ली में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
वर्जन
- एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि एक युवक पर हुए हमले की सूचना पर मवाना थाना पुलिस मौके पर गई थी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया। इस मामले में हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें