फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने छात्र पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना पुलिस ने शनिवार को बीएससी नर्सिंग के छात्र आसिफ पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी रोहटा रोड निवासी आनंद हुड्डा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। डाबका कट के पास बृहस्पतिवार रात आनंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर आसिफ पर फायरिंग कर दी थी। गले में गोली लगने से आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के गुलावठी निवासी आसिफ ने बृहस्पतिवार देर रात थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह एक मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में द्वितीय वर्ष का छात्र है। तीन दिन पहले उसके दोस्त सागर चौधरी का रोहटा निवासी आनंद हुड्डा से झगड़ा हो गया था। सागर व आनंद में चार दिन पूर्व वेदव्यासपुरी के पास एक रेस्टोरेंट में बातचीत हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। आनंद गुरुग्राम की कंपनी में काम करता है।
बृहस्पतिवार रात आनंद व आसिफ पक्ष डाबका कट के पास पहुंचे। दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौज होने लगी थी। आरोप है कि आनंद ने फायर कर दिया था। आसिफ के गले में गोली लग गई थी। इसके बाद आनंद व उसके साथी मौके से भाग गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें