माल की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई, जबकि केवल चार लाख रुपये के माल के ही बिल व्यापारी के पास थे। यह जेवर मेरठ से चांदपुर ले जाए जा रहे थे। विभाग की टीम जेवर में सोने व चांदी की शुद्ध मात्रा की जांच करा रही है। इसी मात्रा के अनुसार व्यापारी पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। डिप्टी कमिश्नर विकास सेठ, असिस्टेंट कमिश्नर बृजेश कुमार, सुजीत कुमार ने मामले की जांच की।
36 प्रतिशत लगेगी पेनाल्टी
सोने व चांदी पर शुद्ध मात्रा की कीमत पर एक प्रतिशत कर देय होता है, लेकिन कर की चोरी करने वालों पर 36 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई जाती है। विभाग की टीम जेवरों की शुद्धता की जांच करा रही है। इसके बाद शुद्ध सोने व चांदी की कीमत पर 36 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/