दिल्ली पुलिस की टीम ने रविवार को मेरठ के सोतीगंज से शातिर कबाड़ी राहुल काला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने शनिवार को भी वाहन चोरों की तलाश में सोतीगंज और जली कोठी में ताबड़तोड़ में दबिश दी। यह टीम मेरठ के दो शातिर चोरों को भी साथ लेकर आई थी। टीम गैग सेे जुड़े सदस्यों की तलाश में यहां पहुंची।
दिल्ली शाहदरा के गोकुलपुर थाना की पुलिस शनिवार को लिसाड़ी गेट निवासी सद्दाम और शोएब को लेकर मेरठ में आई। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी दिल्ली में पकड़े हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि चोरी के वाहन सोतीगंज में कटते हैं। टीम ने सोतीगंज के चार शातिर कबाड़ियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन कोई कबाड़ी हत्थे नहीं चढ़ा।
वहीं रविवार दोपहर को पुलिस ने शातिर राहुल काला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
टीम ने बताया कि सोतीगंज के कबाड़ी जाकिर, शोएब उर्फ शीला, सोनू उर्फ चाउ-माउ और राहुल काला की तलाश में दिल्ली पुलिस ने सोतीगंज, जली कोठी, नौचंदी और लिसाड़ीगेट में कई जगह पर दबिश दी। राहुल काला को छोड़कर कोई भी शातिर कबाड़ी पुलिस को नहीं मिला। दरअसल, बाहरी टीम जब भी यहां पहुंचती है तो सूचना लीक हो जाती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/