भावनपुर क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में रविवार को हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र अपनी भाभी अमीषा उर्फ सीमा (35) पत्नी बिजेंद्र की हत्या कर फरार हो गया था। वारदात का कारण अमीषा द्वारा पड़ोस में दूसरी जाति के घर में जाकर खाना बनाना बताया गया था। बिजेंद्र ने देवेंद्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पड़ोस की एक महिला ने ही मेरे भाई को उकसाया था, क्योंकि मेरी पत्नी पड़ोस में एक महिला के घर खाना बनाने चली गई थी। इससे पूर्व गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर देवेंद्र पर हमला कर दिया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी।
उसके बाद से देवेंद्र कई बार धमकी दे चुका था कि आरोपियों पर हल्की धाराओं में केस दर्ज हुआ, जबकि जानलेवा हमले में मुकदमा होना चाहिए था। हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र अपने भाई बिजेंद्र को धमकी देता था कि मेरी कोई मदद नहीं की। इसके चलते बिजेंद्र के घर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।