फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कथित नेता गौरव कपूर को मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में नामजद है आरोपी

Thu, 23 Jul 2020 07:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
arrested - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने गुरुवार को शहर के देवपुरी निवासी कथित भाजपा नेता गौरव कपूर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जिला अस्पताल में ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र से आए मेडिकल के घायलों के मामले में चिकित्सकों पर 302 की धारा बनवाने के लिए दबाव बना रहा था। इसके लिए मेडिकल में हेराफेरी करवा रहा था। इस मामले में डाॅक्टर यशवीर द्वारा विरोध किए जाने पर उनसे अभद्रता कर की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी एक शातिर अपराधी है। वह पूर्व में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के साथ मिलकर संजय गुर्जर की हत्या के मामले में भी नामजद रहा है। अभियुक्त गौरव कपूर की संपत्ति की जांच की जा रही है। वहीं वर्तमान में आरोपी के मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दों के साथ संबंधों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। 

अपराधी के खिलाफ मेरठ के रेलवे रोड थाने व सदर बाजार में कई मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अन्य थानों से भी आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें