फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पुलिस ने दबोचा फर्जी एक्साइज इंस्पेक्टर, पूछताछ में किया इन बड़ी वारदातों का खुलासा

Thu, 11 Jul 2019 08:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फर्जी एक्साइज इंस्पेक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश (यूपी) में सहारनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक्साइज इंस्पेक्टर का पहचान पत्र, तीन आधार कार्ड, पैन कार्ड, पुलिस की पी-कैप के अलावा तमंचा एवं कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ रंगदारी, लूट, चोरी, अमानत में खयानत और धोखाधड़ी सहित नौ आपराधिक मामले विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। 

विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि देहरादून चौक पर जनकपुरी थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान देहरादून की ओर से आई होंडा सिटी कार को चेकिंग के लिए रोका। कार सवार व्यक्ति ने खुद को एक्साइज इंस्पेक्टर बताया और पहचान पत्र दिखाया। पहचान पत्र पर आलोक यादव एक्साइज इंस्पेक्टर बंगलूरु लिखा हुआ था। उसने आधार कार्ड भी दिखाया। तभी कार में रखी पुलिस की पी-कैप नजर आई, जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा हुआ था। संदेह होने पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम अमित शर्मा निवासी ग्राम सादिकपुर सिनौली थाना छपरौली जिला बागपत बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन आधार कार्ड बरामद किए। जिसमें एक आलोक कुमार के नाम से, दूसरा अमित शर्मा के नाम से और तीसरा आधार कार्ड सुमित्रा देवी निवासी शामली के नाम का मिला है। 

वहीं इसके अलावा आरोपी के पास से पैन कार्ड और तमंचा एवं कारतूस भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजकुमार निवासी ग्राम बिजरौल थाना बड़ौत के बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी सहित लूट अन्य वारदातों से इकट्ठा हुई रकम से कार ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी के पास से मिले सुमित्रा देवी के शामली के पते पर जानकारी की गई तो पता चला कि आरोपी ने शामली निवासी सुमित्रा देवी से सोने के कुंडल, कड़े एवं अन्य सामान लूटा था। इसके अलावा कार से ही एक युवती से सोने की चेन एवं 50 हजार रुपये भी लूटे थे। एक्साइज इंस्पेक्टर का कार्ड कहां से आया, इस बारे में जानकारी की जा रही है। 

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड 
पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित शर्मा के खिलाफ बागपत के रमाला थाने में लूट, बड़ौत में रंगदारी और चोरी, शामली जिले के आदर्श मंडी थाने में लूट, आदर्श मंडी थाने में ही धोखाधड़ी, सहारनपुर के जनकपुरी थाने में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मामला दर्ज है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें