फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों पर मुस्तैद रही पुलिस, गली मोहल्लों में खूब हुआ हुड़दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौराहों पर मुस्तैद रही पुलिस, गली मोहल्लों में खूब हुआ हुड़दंग
विज्ञापन

मेरठ। ईद पर सुरक्षा के तमाम दावे कागजों में हीं सिमट कर रह गए। मुख्य मार्ग और चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रही और गली मोहल्लों में जमकर हुड़दंग होता रहा। सोशल डिस्टेंस व लॉकडाउन का मजाक उड़ाया गया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, आईजी रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी अजय कुमार साहनी सुबह ही सड़क पर उतर गए। ईदगाह पर लोगों की भीड़ नहीं पहुंची। लोगों ने ईद की नमाज घर पर ही पढ़ी। दोपहर तक पुलिस और प्रशासन के आला अफसर सड़क पर मुस्तैद रहे। उसके बाद अधिकारी दूसरे जनपदों में निरीक्षण करने के लिए निकल गए। मेरठ में मुख्य मार्ग और चौराहों पर पुलिस लगी थी, जबकि दोपहर बाद कोतवाली, लिसाड़ी गेट, नौचंदी, ब्रह्मपुरी और सदर बाजार क्षेत्र में गली मोहल्लों में बाइक से युवकों ने हुड़दंग मचाया। इसकी जानकारी मिलने पर कई जगहों पर पुलिस मौके पर भी पहुंची। पुलिस ने कई लोगों को मौके पर चेतावनी देकर छोड़ा। वहीं, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ नौचंदी, लिसाड़ी गेट, ब्रह्मपुरी और कोतवाली थानों में मुकदमे दर्ज किए गए। ईद के मौके पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कितने लोगों पर कार्रवाई हुई है, इसकी सभी थानों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन में 20 वाहन सीज, 470 चालान
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन में 13 टेंपो को सीज कर पुलिस लाइन भेजा गया है। जिले में चलाए गए अभियान में 470 वाहनों के चालान काटे गए। 13 टेंपो के अलावा सात अन्य चार पहिया वाहन सीज किए गए। 470 में से 150 दो पहिया वाहनों के चालान तीन सवारी में किए गए हैं।
अधिकारियों ने किया भ्र्रमण
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा सुबह लगभग 10 बजे हापुड़ अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने पूरे जिले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। हापुड़ अड्डे पर एडीजी राजीव सभरवाल ने पहुंचकर अधिकारियों से बकरीद की नमाज को लेकर चर्चा की। जिलाधिकारी और एसएसपी ने हापुड़ अड्डे से हापुड़ रोड होते हुए महत्वपूर्ण इलाकों का भ्रमण किया। उनके साथ एडीएम सिटी अजय तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह का कहना है किलोगों ने घरों पर नमाज अदा की है। पुलिस कई दिनों से लोगों को समझाने में लगी थी। शहर में सब ठीक-ठाक रहा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सभी थानों से जानकारी ली जा रही है कि कितने मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें