जनपद की दिल्ली से दूरी भी 100 किमी के आसपास है ऐसे में संभव है कि यहां के लोग भी वहां हिंसा की साजिश में सक्रिय रहे हों। हालांकि स्थानीय पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है लेकिन संभव है कि सुरक्षा एजेंसियों की नजरें कैराना पर टिक सकती हैं।
एसपी शामली विनीत जायसवाल ने बताया कि दिल्ली हिंसा में अभी तक शामली के किसी व्यक्ति के शामिल होने जैसी जानकारी नहीं आई है। इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी स्थानीय पुलिस और एलआईयू सक्रिय है। विरोध करने वालों और उनसे जुड़े लोगों पर नजर रखी जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/