फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और पुलिस के उत्पीड़न से गांव छोड़ने किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और प्रधान से परेशान किया गांव छोड़ने का एलान
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के डाहर गांव में रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने प्रधान और पुलिस के उत्पीड़ने से परेशान होकर घर बेचने का एलान किया है। पीड़ित ने घर के बाहर पोस्टर भी चस्पा कर दिया है।
गांव में मस्जिद के रास्ते की ओर गांव के ही रिटायर्ड पुलिसकर्मी सरदार सिंह पुत्र भंवर सिंह ने दरवाजे और खिड़की लगा लिए थे। मामले के विरोध पर पुलिस-प्रशासन ने सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने से बचाने के लिए दरवाजा बंद करा दिया था। इसके चलते गांव में कई दिन तक पीएसी तैनात रही थी। इस प्रकरण के बाद बजरंग दल ने गांव में महापंचायत कर उत्पीड़न रोकने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एक बार फिर मामले में नया मोड़ आ गया। सरदार सिंह ने घर के बाहर पोस्टर लगाते हुए उस पर लिख दिया कि गांव के मुस्लिम, ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार और व पुलिस प्रशासन के उत्पीड़न से तंग आकर वह गांव छोड़ रहे हैं। गांव में अपनी सारी चल अचल संपत्ति भी बेच रहे हैं। इससे पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा है। सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें