फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में हर्रा के युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल हाईवे पर हादसे में हर्रा के युवक की मौत
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार शाम सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर हर्रा निवासी युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले युवक के घर में चार दिन बाद शादी होनी थी। इसके चलते घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा निवासी बुदर और इमरान शामली से ट्रैक्टर ट्रॉली में सरिया लेकर घर लौट रहे थे। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में बाय वाला पुलिस चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार युवक उसके नीचे दब गए। लोगों ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान देर शाम बदर (22) पुत्र अबरार की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया। हादसे के बाद बुदर के परिवार में गम का माहौल है। बताया गया कि परिवार में 21 और 22 मार्च को उसके कई भाई बहनों की शादी है। बुदर की एक साल पहले मार्च में शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें