फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: ईद-उल-फितर के मद्देनजर पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैगमार्च, लोगों से की घरों में रहकर ईद मनाने की अपील

Sat, 23 May 2020 07:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर के देवबंद में शनिवार को ईद-उल-फितर पर्व के मद्देनजर शनिवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों से ईद पर्व को शांति के साथ अपने घरों के अंदर ही मनाने की अपील की।

विज्ञापन


एसआई ज्ञानेंद्र सिरोही के नेतृत्व अर्धसैनिक व पुलिस बल के जवानों ने नगर के ईदगाह रोड़, दारूल उलूम चौक, मीना बाजार, एमबीडी चौक और भायला रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को कोविड-19 के संबंध में जानकारी देते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरुक किया। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया की  लॉकडाउन के चलते यदि बेवजह लोग सड़कों पर घूमते मिलेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, खुफिया विभाग की टीम भी ग्रामीण व नगर क्षेत्र पर खुराफाती तत्वों पपर पैनी नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने कहा कि ईद के दिन अर्धसैनिक बलों के अलावा नगर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें