फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: 531 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.06 करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत

Mon, 25 Nov 2024 08:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जिले में पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 531 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.06 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानौता थाना पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बरेली से तस्करी कर लाई गई 531 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए है। पुलिस का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत करीब 1.06 करोड़ रुपये है। तस्करों से पास से दो मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए तस्करों के तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


नानौता थाना पुलिस व एएनटीएफ टीम सहारनपुर ने सोमवार को गंगोह रोड स्थित हिमामपुर नहर पुल के पास बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर युवक पुलिस को चकमा भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 531 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक तस्कर नौशाद पुत्र इरशाद तथा सारिक पुत्र इदरीश निवासी गांव घाटमपुर थाना नकुड़ के रहने वाले है। 

पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक की देश में कीमत करीब 25 लाख रुपये तो वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ छह लाख रुपये है। पुलिस को तस्करों के पास से दो मोबाइल व एक बाइक सहित कुछ नकदी भी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान स्मैक तस्करों ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के कहने पर बरेली स्मैक लाकर उसको देते हैं, जिसके बदले वह उन्हें अच्छी खासी रकम देता है। इससे वह अपने खाने पीने का शौक पूरा करते हैं। दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पहले भी कई बार पकड़ी जा चुकी स्मैक
जिले में स्मैक की तस्करी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। नानौता में स्मैक पकड़ने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी थाना मंडी, कुतुबशेर आदि क्षेत्रों में स्मैक पकड़ी जा चुकी है। अधिकांश मामलों में बरेली से ही स्मैक को लाना सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें