फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2025 : दिल्ली ने समीर को 95 लाख में खरीदा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत...आईपीएल में दिल्ली के द्वारा समीर रिजवी को खरीदे जाने पर खुशी मनाते परिवार के सद
विज्ञापन
मेरठ। आईपीएल 2025 के लिए मेरठ निवासी समीर रिजवी को दिल्ली कैपिटल्स ने 95 लाख रुपये में खरीदा है। रविवार को दुबई में आयोजित नीलामी में उनके लिए 30 लाख रुपये के बेस प्राइज से बोली शुरू हुई, जिसकी शुरुआत इस साल भी चेन्नई सुपर किंग्स ने की। आखिर में दिल्ली ने 95 लाख रुपये में समीर रिजवी को अपनी टीम में शामिल किया। समीर ने भी दिल्ली के साथ जुड़ने पर खुशी जाहिर की है। इससे पहले 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

समीर रिजवी पांच साल की उम्र से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। पिछले साल यूपी लीग में उन्होंने 10 मैच में 455 रन बनाए, जिसमें दो शतक थे। इस दौरान 35 छक्के लगाए थे, जिसके बाद वह चर्चा में आए थे। इस साल 2024 की यूपी लीग में वह कानपुर के कप्तान भी रहे और उन्होंने इस सीजन में भी 400 से अधिक रन बनाए। मूल रूप से लोईया गांव के रहने वाले पिता हसीन ने समीर को गांधीबाग में कोचिंग के लिए भेजा था। गांधीबाग में समीर के मामा तनकीब अख्तर कोचिंग कराते हैं। उन्होंने समीर को क्रिकेट सिखाया। समीर ने अंडर 14, 16, 19 और अंडर 23 भी खेला है। अंडर 19 में इंडिया में भी उनका सलेक्शन हुआ था। 2019-20 से वह यूपी की ओर से रणजी खेल रहे हैं। समीर के पिता हसीन ने उनके चयन पर खुशी जताई। कहा कि समीर अभी भी अच्छा खेल रहा है और आगे भी अच्छा खेलेगा अभी काफी क्रिकेट बचा है। दिल्ली के लिए भी वह अच्छा करेगा और उसे काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा। उनके चयन पर मां रुकैया, भाई सभी परिजनों ने खुशी जताई है।

समीर रिजवी का रिकॉर्ड
सूरत में आयोजित प्रतियोगिता में 8 मैचों में 336 रन, एक शतक, 2 अर्द्धशतक
कूच विहार ट्रॉफी अंडर-19 वर्ग में 8 मैचों में 600 रन, 2 शतक, 4 अर्द्धशतक
अंडर-16 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में 5 मैचों में 600 रन, 3 शतक
यूपी लीग 2023 में 10 मैच में 455 रन बनाए, दो शतक

आज भी लगेगी मेरठ के खिलाड़ियों की बोली
मेरठ। आज आईपीएल ऑक्शन का दूसरा दिन है। आज मेरठ के उल्टे हाथ के बल्लेबाज रितुराज शर्मा, तेज गेंदबाज विजय कुमार, तेज गेंदबाज विनीत पंवार पर सबकी नजर होगी। इसके अलावा सहारनपुर के तेज गेंदबाज आकिब खान का नाम भी आज सूची में रहेगा। इन तेज गेंदबाजों को भी फ्रैंचाइजी अपनी टीम का हिस्सा बनना चाहेंगी। इसके अलावा मेरठ के कर्ण शर्मा, शिवम मावी समेत कई खिलाड़ियों पर दांव लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें