फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हनुमान चालीसा पाठ के एलान के बाद पुलिस अलर्ट, हिंदू संगठन नेता नजरबंद; सचिन सिरोही ने लगाए आरोप

Tue, 29 Sep 2026 12:07 PM IST
Dimple Sirohi जेपी शर्मा, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के केसरगंज में हनुमान चालीसा पाठ के एलान के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है। हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस पर नजरबंद करने और परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सचिन सिरोही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के एलान के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। मंडी गेट पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया गया है और पुलिस बल तैनात है। इसी बीच अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस पर उन्हें नजरबंद करने और परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


केसरगंज में बैरिकेडिंग, बाजार बंद
हनुमान चालीसा पाठ के एलान के बाद केसरगंज मंडी के गेट पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं और रास्ता बंद कर दिया गया है। मस्जिद के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा के मद्देनजर केसरगंज बाजार भी बंद है। क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा के बाद पुलिस अलर्ट, मंडी गेट पर बैरिकेडिंग; बाजार बंद
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सचिन सिरोही ने लगाया नजरबंदी का आरोप
इसी बीच अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें नजरबंद किया है। सचिन सिरोही का कहना है कि 29 सितंबर को उनका कोई कार्यक्रम नहीं था, इसके बावजूद सिविल लाइन पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को रात तक परेशान किया। सचिन सिरोही ने मामले में मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बढ़ाई गश्त
पुलिस की ओर से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने और गश्त बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें