सांसद राजेंद्र अग्रवाल के साथ अन्य भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार दोपहर बाद पंचगांव पट्टी अमरसिंहपुर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों से भी बात की। सांसद ने बताया कि पुलिस जो कहानी बयां कर रही है, वह पूरी तरह झूठी है। इसके बाद भी तीन सवाल हैं। इनके जवाब यदि पुलिस के पास हैं तो वह दे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने छह जनवरी की घटना की 11 जनवरी तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की। हालांकि मेडिकल कॉलेज से लगातार खबर जाती रही कि झुलसी किशोरी भर्ती हुई है। एसओ भावनपुर का कहना है कि तहरीर नहीं आई। यह उनकी कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर सवाल उठाती है। महिला उत्पीड़न पर योगी सरकार का रवैया जीरो टॉलरेंस है। इसके बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके साथ ही पीड़ित युवती 10 जनवरी तक बातचीत करती रही इसके बावजूद पुलिस ने उसके मृत्यु पूर्व बयान दर्ज नहीं किए। उन्होंने कहा कि एसएसपी को ऐसी क्या जल्दी थी कि युवकों को पकड़ते ही निर्दोष करार दे दिया।
प्रकरण मुख्यमंत्री तक ले जाऊंगा
सांसद ने कहा कि वह इस मामले में एडीजी पुलिस समेत डीजीपी से बात कर चुके हैं और मुख्यमंत्री से भी करेंगे। पुलिस आरोपी युवकों को बचाने के लिए झूठी कहानी बयां कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/