फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी इनपुट पर मेरठ प्रशासन अलर्ट, पांच जोन में बंटा शहर, महिलाओंं को विशेष सुरक्षा

Wed, 10 Oct 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आतंकी
विज्ञापन

आतंकी इनपुट को देखते हुए शहर में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। नवरात्र पर प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलग से सुरक्षा रहेगी। एसएसपी ने सुरक्षा संबंधी सख्त निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने मंगलवार रात सभी सीओ और थाना प्रभारियों की बैठक में बताया कि शहर को कोतवाली, कैंट, सिविल लाइन और ब्रह्मपुरी जोन में बांटा गया है।

विज्ञापन


मोदीपुरम और कंकरखेड़ा का अलग से जोन बनाया गया है। सभी प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। महिलाओं की सुरक्षा अलग से रहेगी। रात के लिए एक सीओ की अलग से ड्यूटी लगाई है। दो कंपनी आरएएफ, चार कंपनी पीएसी, 25 इंस्पेक्टर, 80 दरोगा और 900 सिपाही अतिरिक्त मांगे गए हैं। 

सिटी रेलवे स्टेशन पर अलर्ट 
आतंकी संगठन द्वारा सिटी स्टेशन पर आतंकी हमले की धमकी के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया। मंगलवार को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भेजे गए आतंकी संगठन के पत्र में धार्मिक स्थलों के साथ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


इसमें मेरठ सिटी स्टेशन का नाम भी शामिल है। आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों की जांच के अलावा यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली। पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया भी खंगाला। आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग में सब कुछ सामान्य मिला। गौरतलब है कि हाल ही में प्रशासन को एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें पश्चिमी यूपी के कई रेलवे स्टेशनों को आतंकी हमले में उड़ाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें