फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने डंडों से पीट पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ये रही वजह

Wed, 10 Oct 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मामला यूपी के मेरठ का है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को लाठी डंडों से पीटपीटकर मार डाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


काजीपुर निवासी संगीता पत्नी ईश्वर अपने घर में सो रही थी तभी उसकी अपने पति से कहा सुनी हो गई। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति ईश्वर ने पत्नी पर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। और उस पर तब तक हमला करता रहा जब तक कि पत्नी ने प्राण नहीं त्याग दिए। इस दौरान जिस लकड़ी की पट्टी से वह पत्नी पर वार कर रहा था वह टूट गई लेकिन शराबी पति नहीं रुका और दूसरा डंडा लेकर पत्नी पर वार करने लगा।
 
घर में हंगामे का शोर सुनकर आस पास के लोगों ने घर में झांका तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी ईश्वर पुत्र  बाबू ने अवैध संबंधों के शक में मंगलवार देर रात अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस जुर्म के वक्त आरोपी नशे की हालत में था। वहीं आस पास के लोगों के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी पर अवैध संबध होने का शक करता रहता था और हमेशा उससे लड़ता झगड़ता रहता था। मंगलवार को इसी शक में उसने अपनी पत्नी के बेरहमी से प्राण ले लिए। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें