फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर मारपीट व लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर मारपीट व लूटपाट का आरोप
विज्ञापन

सरूरपुर। सरूरपुर और परीक्षितगढ़ से 29 व 30 दिसंबर को लूटी गई दो कारों में मामले में पुलिस द्वारा पथौली गांव में आरोपी के यहां दबिश देने गई पुलिस पर महिला व बच्चों से मारपीट करने व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत दी गई है।
29 दिसंबर को दिल्ली से किराये पर ली वैगन आर कार को उसमें सवार चार लोगों ने सरूरपुर के पास लूट लिया था। इसके बाद परीक्षितगढ़ में वैगन आर छोड़कर स्विफ्ट कार लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने 31 दिसंबर की रात गांव पथौली में दबिश देते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया था। आरोपी कुछ ग्रामीणों ने छुड़ाने के प्रयास किया था। इस पर पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को गांव पथौली निवासी ओंकार और गजेंद्र ने एसएसपी को शिकायत दी। उनका आरोप है कि 31 दिसंबर की रात डेढ़ बजे पुलिस उनके घर पर आई थी। महिला व बच्चों के साथ मारपीट करते हुए घर का सामान तोड़ दिया। घर में रखे 54 हजार रुपये भी लूट लिए थे। ओंकार का कहना है कि भावनपुर पुलिस उसके बेटे रमन को उठाकर ले गई थी। पुलिस ने उसके बेटे की हत्या कर दी है और खुद के बचाव के लिए उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया। यदि रमन पर कोई आरोप है तो उसका चालान किया जाए। वांछित नहीं है तो उसे परिवार के सुपुर्द किया जाए।
विज्ञापन

सीओ आरपी शाही का कहना है कि पथौली में लूटपाट की कोई घटना नहीं हुई। रमन कार लूट में शामिल था। सीसीटीवी फुटेज से उसकी शिनाख्त हुई है। उसी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें