पीड़ित परिवार से बात करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू शुक्रवार को बागपत के चमरावल गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से बागपत जिले में सात लोगों की मौत हो गई है, लेकिन सरकार और अधिकारी मामले को दबाने में लगे हुए हैं। पीड़ित परिवारों को अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। सरकार की नीति और नीयत में खोट है।
उन्होंने कहा आम आदमी आज परेशानियों से जूझ रहा है। सरकार और प्रशासन की टीम लगाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस आम जनता के लिए संघर्ष करेगी और सच की आवाज को दबने नहीं देगी।
प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि जहरीली शराब के खेल में बड़े- बड़े लोग शामिल हैं। पीड़ित परिवारों ने साफ तौर पर कहा है कि मौत जहरीली शराब से हुई है। इससे पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश के ही सहारनपुर में जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आ चुका है, मेरठ के गांव में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। लेकिन सरकार हर बार मामलों को दबाने का खेल करती है।
यह भी पढ़ें: जहरीली शराब से मौत का मामला: सपा नेता अतुल प्रधान समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गांव में की थी महापंचायत
इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू मेरठ के गांव मीरपुर जखेड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस अवैध शराब से मरे लोगों को न्याय दिलाने के लिए पद यात्रा करेगी।
बता दें कि बागपत में अब तक जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मेरठ के मीरपुर जखेड़ा में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/